बरेली: जिले में कोरोना संक्रमण के 99 मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के 99 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को भर्ती और होम आईसोलेट होने के लिए फोन कर दिया है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 99 मामले सामने आए। एसीएमओ डा. अशोक कुमार …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना संक्रमण के 99 मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को भर्ती और होम आईसोलेट होने के लिए फोन कर दिया है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 99 मामले सामने आए। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के मुताबिक संक्रमित लोगों में एंटीजन और ट्रूनॉट से 34 और आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में 31 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष प्राइवेट जांच में पॉजिटिव आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में कुल 3022 लोगों का सैंपल लिया गया। संक्रमित मरीजों में सरन हॉस्पिटल के पास, मढ़ीनाथ, कृष्णा लीला कांपलेक्स, वीर सावरकर नगर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, हरदुई रिफाद तुल्ला, मेमोर, कांधरपुर, करगैना, बिलूनटोली, गिगनिया, मटैनिया, खिरिया, कपूरपुर, नौगांवा, सुराहा, सौथिया खास, मटियार, गुप्ता नर्सरी, कंफेर कालोनी सीबीगंज, शैलेंद्र नगर, लोहा मंडी, गायत्री पब्लिक स्कूल इज्जतनगर, सिथरी, राजपुर कला, चुरह, रुतिया, अनर्थपुर, दरूआपुर, खजुरिया, भोजीपुरा, जोशी छोटी बिहार, रामपुर, विशनपुर, पिपौली, कसबपुर, भीकमपुर, गुरसौली, प्रेम नगर, सीबीगंज, राजेंद्र नगर, फरासीटोला, एसआरएमएस, नवाबगंज, राजीवकुंज, मियां नवाबगंज, सूद धर्म कांटा, सुभाषनगर, विनायक अस्पताल, जनकपुरी प्रेम नगर बरेली, गांधी नगर, राजेंद्र नगर, गोल्डेन ग्रीन पार्क, गुलशन नगर, कुड्डा, नव‌दिया हरिकिशन, शिव कुंज कालानी, आकांक्षा एंक्लेव, गंगाशील, सनसिटी विस्तार, सिरसा, नवदिया, प्रेम लॉन, सिमरा, एसआईसी अस्पताल सीबीगंज, डिगोही भमौरा, टिकुरी भमौरा, रहेतुयियान मझगंवा, रामेश्वर कालोनी, बिचपुरी, माथुरापुर, देव विहार, ककोरा के लोग शामिल है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी मरीजों ने खुद को आईसोलट कर लिया है।

300 बेड के कोविड अस्पताल का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 300 बेड कोविड चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर करीब डेढ़ माह से तैयारी चल रही थी। लोकार्पण के बाद अस्पताल में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रदेश में कई जिलों में कोविड-19 अस्पताल बनाए गए हैं। सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने बताया कि मंगलवार को पूरा दिन अस्पताल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। अस्पताल का लोकार्पण होने के बाद कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों का यहां पर इलाज शुरू हो जाएगा। आईसीयू तैयार हो गया है। डाक्टरों की टीम भी आ गई है। एडी हेल्थ डा. जावेद हयात ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में व्यवस्थाएं देखीं।

संबंधित समाचार