संभल जिले में कक्षा तीन तक के स्कूलों में 17 तक अवकाश घोषित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल अमृत विचार: जनपद में कड़ी सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के साथ गलन के चलते लोग परेशान हैं। इस बीच जिलाधिकारी मनीष बंसल ने फिर से स्कूली बच्चों को राहत दी है। 

जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि जनपद में संचालित सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, परिषदीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन के छात्र छात्राओं का 15 जनवरी से 17 जनवरी तक अवकाश रहेगा। जबकि कक्षा चार से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं का 15 जनवरी से 17 जनवरी तक शिक्षण कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। यह भी कहा है कि अन्यथा की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- संभल : शहर में 15 से होंगे संकल्प यात्रा कार्यक्रम, तैयारी में जुटे अफसर

संबंधित समाचार