बहराइच : नशे के आदी युवक ने चैले से मां को पीटा, छप्पर में लगा दी आग   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक नशेड़ी बेटे ने शुक्रवार देर रात घर में हंगामा काटा। मां के समझाने पर उसे लकड़ी के चेला से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। महिला के सिर में गंभीर चोटे आ गई। यही नही उसने अपने ही छप्पर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

देहात कोतवाली के शिवपुरा गांव निवासनी 45 वर्षीय सुनीता पत्नी मैकू का बड़ा बेटा राकेश नशे का आदी है। वह शुक्रवार रात लगभग एक बजे गहरे नशे मे घर आया और हंगामा काटने लगा। मां ने समझाने की कोशिश की। तो राकेश ने चूल्हे के पास रखा लकड़ी के चेला से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे मां के सिर व शरीर मे गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर बेटा छप्पर में आग लगा चम्पत हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, अन्यथा पूरा मड़हा आग की भेंट चढ़ जाता। घायल महिला को रात मे लगभग दो बजे शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल ब्रह्म गोड ने बताया कि मामला संज्ञान मे नही आया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : दुग्ध डेयरी संचालक को दुकान में घुसकर बुरी तरह पीटा, सैकड़ों लीटर दूध नाली में फेंका

संबंधित समाचार