Kanpur News: ग्रीन पार्क स्टेडियम में बेहोश हुई महिला... फिर फूट-फूट कर खूब रोई... जानें पूरा मामला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक महिला बेहोश हो गई।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक महिला की हालत बिगड़ गई। बेटे के टीम में चयन न होने की बात पर वह स्टेडियम में ही बेहोश हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। यूपीसीए में चल रहा घमाधान अभी ठंडा नहीं कि शनिवार को अंडर 14 टीम में चयन को लेकर एक और शिकायत सामने आ गई है।

शुक्लागंज के अंबिकापुर की रहने वाली गायत्री ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपीसीए के कैंप कार्यालय में चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत करने पहुंच गईं।

रणजी मैच के दौरान वे कैंप कार्यालय के बहार खड़ी रोटी बिलखती रही, यूपीसीए के पदाधिकारियों से मिलने की फरियाद करती रहीं और बेहोश होकर गिर गईं। लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई और बेबस होकर एक मां को वापस लौटना पड़ा। 

ये था पूरा मामला : गायत्री सिंह शुक्लागंज के अंबिकापुर में किराए में एक किराए के मकान में रहती हैं। पति राज किशोर सिंह परिहार सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। जिन्होंने बताया कि उनका बेटा 2019 से क्रिकेट खेल रहा है। एक बेहतरीन बाएं हाथ का गेंदबाज है। उसकी गेंदबाजी को देखकर हर कोई तारीफ करता है।

खिलाड़ी की मां ने रोते हुए बताया कि उनके बेटे को ट्रायल में कोई फेल नहीं कर पाया फिर भी उसका चयन नहीं किया गया। कहा कि अंडर-14 टीम में अधिक उम्र होना बताकर बेटे को अनफिट कर दिया। कहा कि पहले उसको वेटिंग लिस्ट में रखा गया।

उसके बाद उसकी उम्र अधिक बता दी गई। अपने बेटे के लिए न्याय की तलाश में आई मां रोटी रही और बेटे के अच्छे प्रदर्शन सभी को गिनाती रही। कहा कि उसके बेटे ने एक ही मैच में आठ विकेट लिए, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर गोपाल शर्मा ने उसके प्रदर्शन को देख तारीफ की थी।

खिलड़ी की मां ने बताया कि बेटा चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव के होम ग्राउंड जाजमऊ स्थित रोवर्स ग्राउंड में खेलने जाता था। गेंदबाजी देखकर कुलदीप भी उससे बहुत पसंद करता था। कुलदीप, आदित्य को प्यार से चू चू कह कर बुलाते थे।

उसको टीम में लिया ही नहीं गया। खिलाड़ी कि मां ने मामले की जांच की भी मांग कि देखना यह होगा कि रो रो कर वापस लौटी एक खिलाड़ी की मां की फरियाद और आवाज कहां तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: खजाने के लालच में खोद डाला मंदिर...गर्भ ग्रह में किया इतना बड़ा गड्ढा कि पड़ जाएंगे हैरत में..जानें पूरा मामला...

संबंधित समाचार