मुरादाबाद: प्रेम विवाह किया तो मायके वाले बन गए जान के दुश्मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। साहब! एक साल पहले प्रेम विवाह किया तो अब मायके वाले जान के दुश्मन हो गए हैं। मायके वालों ने ससुरालियों को परेशान करना शुरू कर दिया। एक दफा घर आकर इतना मारा के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। अभी भी मायके वाले जान से मारने की धमकी दे …

मुरादाबाद,अमृत विचार। साहब! एक साल पहले प्रेम विवाह किया तो अब मायके वाले जान के दुश्मन हो गए हैं। मायके वालों ने ससुरालियों को परेशान करना शुरू कर दिया। एक दफा घर आकर इतना मारा के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। अभी भी मायके वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लिहाजा उसे व ससुरालियों को सुरक्षा दिलाई जाए।

यह गुहार मंगलवार को भगतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रोहमीन ने एसएसपी को दिए गए पत्र में रोहमीन ने कहा कि करीब एक साल पहले मायके वालों की अनदेखी कर उसने गांव के ही गुलाम मोहम्मद से प्रेम विवाह कर लिया। रजिस्टार कार्यालय में पंजीकरण भी करा लिया। इसके बाद वह अपने ससुराल में आकर रहने लगी। महिला के अनुसार, इसके बाद से लगातार मायके वाले उसे व ससुरालियों को धमका रहे हैं।

आरोप है कि ससुरालियों ने पति की दुकान में तोड़फोड़ कर दी और घर आकर ससुरालियों के साथ अभद्रता की। जब उसने विरोध किया तो मायके वालों ने जमकर पीटा। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। रोहमीन का आरोप था कि मारपीट में उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी ने भगतपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार