मकर संक्रांति : प्रभाषगिरि पर्वत पभोषा में लगा ऐतिहासिक मेला, हजारों की जुटी भीड़   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी, अमृत विचार। जिले के मंझनपुर तहसील के अंतर्गत यमुना नदी के किनारे प्रभाषगिरि पर्वत है जहां पर हर वर्ष 14 जनवरी को मकरसंक्रांति पर भव्य मेला लगता है। लोग हजारों की संख्या में यहां जाकर यमुना नदी में स्नान करते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हैं। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार संसार में प्रकाश फैलाने वाले एवं अंधकार को दूर भगाने वाले भगवान सूर्य देव सभी राशियों पर भ्रमण करते हुए मकर राशि में आ जाते हैं और दक्षिण दिशा से उतर दिशा में हों जाते हैं । सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश हों जाने से 14 जनवरी के दिन भारत वर्ष में मकरसंक्रांति का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।  

इसी पर्व पर कौशांबी जनपद के प्रभाषगिरि पभोषा अर्थात सूर्य पुत्री मां यमुना जी के किनारे इतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है। प्रभाषगिरि का मेला बहुत ही महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ का होता है। यहां लोग पहाड़ों पर चढ़कर खूब आनंद उठते हैं, यहां पहाड़ के ऊपर पदम प्रभु जैन का एक मंदिर भी है जहां पर लोगो का जमावड़ा लगा रहता है। रास्ते में सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से मेला का आनंद लेकर लोग वापस आते है जिसकी थाना पश्चिम शरीरा पुलिस चौकी चम्पहा बाजार की फोर्स लोगो की सेवा में तत्पर रहती है । सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स मौजूद है , मेला मे यदि किसी को कोई दिक्कत या समस्या होती है तो प्रशासन को तत्काल सूचित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने चन्द्रिका देवी मंदिर में चलाया सफाई अभियान, अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार