बहराइच: चेतावनी के बाद भी पटरी पर लगाई दुकान, दो पर केस, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर पालिका ने कब्जे में लिया 10 लोगों का सामान, हुआ जोरदार हंगामा

बहराइच, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद बहराइच परिक्षेत्र के शहर में रविवार को रोक के बाद भी कुछ लोगों ने सड़क की पटरी पर दुकान लगा दी। जिस पर नगर पालिका की ईओ ने दो लोगों पर केस दर्ज करवा दिया और 10 लोगों का सामान जब्त कर लिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ।

शहर के घंटाघर से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक सड़क की पटरियों पर लोग दुकान लगा देते हैं। इसको लेकर नगर पालिका परिषद बहराइच की ओर से बीते एक माह से चेतावनी दी जा रही है। साथ ही प्रति रविवार को जांच कर लोगों को दुकान न लगाने की हिदायत दी जा रही है। इसके बाद भी रविवार को सड़क की पटरियों पर लोगों ने दुकान लगा लिया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।

Untitled-27 copy

उन्होंने लोगों से वार्ता कर दुकान लगाने का कारण पूछा तो कुछ लोग भड़क गए। तू तू मैं मैं होने लगी। इस पर नगर पालिका टीम ने कड़ा रुख अख्तियार किया। ईओ ने बताया कि दो दुकानों पर पर केस दर्ज कराया गया है। जबकि 10 दुकान का सामान का जब्त कर लिया गया है। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: जब कुरमौली के जंगल में छिपे थे कारसेवक, बच्चे पहुंचाते थे भोजन

संबंधित समाचार