Kanpur Crime: मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… सोनभ्रद से खरीदकर अलीगढ़ ले जा रहे थे तस्कर
कानपुर में एक क्विंटल मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर में एक क्विंटल मादक पदार्थ के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोनभद्र से 50 किमी आगे से खरीद कर अलीगढ़ ले जा रहे थे।
कानपुर, अमृत विचार। सोनभद्र से करीब 50 किलोमीटर दूर से मादक पदार्थ खरीद कर अलीगढ़ ले जा रहे तीन तस्करों को कल्याणपुर पुलिस ने बिठूर रोड पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया। तीनों आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले है।
रविवार दोपहर कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिली की तीन कार सवार युवक मादक पदार्थ लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिठूर रोड के पास स्थित मंगलदीप आपर्टमेंट के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग देख कार सवार युवकों ने कार वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार युवकों को पकड़ लिया।
कार की तालाशी के दौरान पुलिस ने एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि पूछताछ मंल तीनों आरोपियों ने अपना नाम अलीगढ़ निवासी राहुल, आकाश तेवतिया व प्रशांत शर्मा बताया। आकाश तेवतिया एमसीए का छात्र है, जबकि राहुल व प्रशांत इंटर पास है।
आरोपियों ने बताया कि वह मादक पदार्थ खरीद कर अलीगढ़ बेचने के लिए जा रहे थे। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आरोपी आकाश के खिलाफ अलीगढ़ में मारपीट, गौतम बुद्ध नगर में आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: मंदिर-शिवालयों में शुरू सफाई, महापौर प्रमिला पांडेय ने लगाई झाडू, इतने दिन तक चलेगा अभियान
