Chitrakoot News: तुलसीतीर्थ पहुंचे दमोह के पदयात्री, अयोध्या में रामभक्त करेंगे अपने अनुष्ठान का समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्य प्रदेश के दमोह से पदयात्रा करते हुए रामभक्त तुलसीतीर्थ पहुंचे।

मध्य प्रदेश के दमोह से पदयात्रा करते हुए रामभक्त तुलसीतीर्थ पहुंचे। इन्होंने यमुना स्नान करते हुए धर्मस्थलों में माथा टेका और दीप प्रज्ज्वलित किए।

चित्रकूट, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत रविवार को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रामभक्तों पदयात्रा करते हुए तुलसीतीर्थ पहुंचे। इन्होंने यमुना स्नान करते हुए धर्मस्थलों में माथा टेका और दीप प्रज्ज्वलित किए। 

पदयात्रा के मुखिया पूरन सिंह ने बताया कि उन लोगों ने मध्यप्रदेश के दमोह जिले के ग्राम सुहाव तहसील पथरिया से चार जनवरी को पदयात्रा शुरू की थी। वे लोग अयोध्या जा रहे हैं। बताया कि रास्ते भर आस्थावानों ने खानपान व ठहरने की व्यवस्था की। 

बताया कि चित्रकूट आने पर पता चला कि गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर है, जिन्होंने श्रीरामचरित मानस की रचना की है।  ऐसे संत के दर्शन करने की जिज्ञासा पैदा हुई और पैदल चलकर राजापुर पहुंचे। बताया कि यहां मानसपीठ व तुलसी जन्मस्थली के दर्शन किए। 

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर अनुष्ठान का समापन किया जाएगा।पदयात्रा अनुष्ठान में गणेश सिंह,  मंगल सिंह, प्रह्लाद सिंह, जुगुल सिंह,  सोनू सिंह,  पवन सिंह,  जहर सिंह, रामसिंह,  गोपाल सिंह,  भोज सिंह,  खूब सिंह,  रमा सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: 'इंजॉय' करने के चक्कर में ले ली महिला की जान, बरगढ़ हत्याकांड का खुलासा... छह गिरफ्तार...

संबंधित समाचार