मुख्यमंत्री व रक्षामंत्री सेना दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल, लखनऊ में आर्मी करा रही सुरक्षा का एहसास

Amrit Vichar Network
Published By Ravi Shankar Gupta
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय सेना आर्मी डे का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के माध्यम से सेना सुरक्षा का एहसास भी करवा रही है।  रविवार को मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 76वें आर्मी डे के कार्यक्रम में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। कराज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं।

योगी टू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह साथ में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सेना के पराक्रम को भी देखा-फोटो अमृत विचार

 

भारतीय सेना के मध्य कमान के सूर्य खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शौर्य कलाओं का प्रदर्शन वीर सैनिकों ने किया। बता दें कि भारतीय सेना द्वारा दूसरी बार सेना दिवस का कार्यक्रम दिल्ली के बाहर आयोजित किया गया है। इस दौरान सूर्य खेल परिसर में परेड के बाद शौर्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस आयोजन में मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों सुखोई और किरण विमानों द्वारा फ्लाई पास्ट के साथ-साथ कई सैन्य प्रदर्शन हुए।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में कहीं पर किसी भी समय आसमान से उतर सकती है Indian Army, जवानों का पराक्रम देख रह जायेंगे हैरान

संबंधित समाचार