पाना चाहती हैं बेदाग और ग्लोइंग स्किन तो राइस वॉटर का करें यूज, ये डैमेज बालों के लिए भी है बेहद फायदेमंद
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर कोई पाना चाहता है। अगर स्किन पर एक स्पॉट भी नजर आ जाता है, तो हम काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप भी बेदाग और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा।
बता दें बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको राइस वॉटर चाहिए। ये आपको आसानी से आपको भी आपके घर में मिल जाएगा। राइस वॉटर का इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए कई सालों से होता आ रहा है। कोरियन स्किन केयर, जो ब्यूटी वर्ल्ड में सेंसेशन बन चुका है, में भी राइस वॉटर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये बात जाहिर हो जाती है कि राइस वॉटर स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको राइस वॉटर के इस्तेमाल से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
इवन स्किन टोन
बता दें राइस वॉटर का इस्तेमाल कई बड़ी-बड़ी स्किन केयर कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स में कर रही हैं। इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कि यह स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है। अनइवन स्किन टोन की वजह से हमारे चेहरा ग्लोइंग नहीं लगता। राइस वॉटर स्किन को ब्राइट कर, स्किन टोन इवन करने में मदद करता है।
एंटी-एजिंग
राइस वॉटर में स्टारच पाया जाता है, जो स्किन के बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे स्किन अपनी इलास्टिसिटी नहीं खोती और एंजिग के लक्षण, जैसे- झुर्रियां, फाइन लाइन्स, डार्क स्पॉट्स आदि काफी कम नजर आते हैं। इसलिए राइस वॉटर के इस्तेमाल से स्किन बैरियर रिपेयर होती है।
ब्राइट स्किन
राइस वॉटर का त्वचा पर इस्तेमाल करने से हमारे डेड सेल्स रिमूव होते हैं, जिस वजह से हमारी स्किन ब्राइट दिखती है। दरअसल, स्किन पर डेड सेल्स इकट्ठा होने की वजह से हमारी त्वचा काफी डल नजर आने लगती है। इसलिए डेड स्किन सेल्स को रिमूव करना काफी जरूरी होता है। राइस वॉटर इसमें मदद कर, स्किन को चमकदार बनाता है।
सन डैमेज से बचाव
बता दें राइस वॉटर एंटी-ऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से सन डैमेज से रक्षा मिलती है। यह इंफ्लेमेशन, रेडनेस और इचिंग को भी कम करने में मदद करता है।
हेयर डैमेज
रूखे, बेजान और डैमेज बालों के लिए राइस वॉटर काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों को डैमेज रिपेयर करने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसलिए राइस वॉटर का इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
ये भी पढे़ं- सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन पर आएगा गजब का निखार
