ब्राज़ील में भारी बारिश के कारण बाढ़,11 लोगों की मौत... आपातकाल की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में भारी बारिश के कारण रविवार को आई भीषण बाढ़ से कम से कम 11 लोग काल के गाल में समा गये।शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी गयी है। ब्राजीली मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी।

समाचार पोर्टल ‘जी आई’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार से रविवार तक शहर के उत्तरी हिस्से में बारिश के कारण बाढ़ आई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। 

मीडिया के अनुसार बाढ़ के कहर का बसों और अन्य यातायात माध्यमों के संचालन पर भी असर पड़ा है। अधिकारियों ने सभी पूर्व नियोजित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार शहर में आपातकाल की स्थिति घोषित है। 

ये भी पढ़ें:-यमन के हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में अमेरिकी पोत पर दागी मिसाइल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता