हरिद्वार: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक्सीडेंट में चिकित्सक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।

संबंधित समाचार