अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट, राम मंदिर के करीब बनाएंगे नया आशियाना...जानें कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , बिग बी ने अयोध्या के 7-स्टार प्रोजेक्ट 'द सरयू' में एक प्लॉट खरीदा है, जो कि सरयू नदी के पास स्थित है। इसके कंस्ट्रक्शन का काम मुंबई बेस्ड डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा को दिया गया है। प्रोजेक्ट की ये जगह श्री राम जन्मभूमि मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर है। रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ ने 10 हजार स्क्वायर फीट की जमीन खरीदी है। इसकी कीमत 14.5 करोड़ रुपये है।

प्रोजेक्ट सरयू का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है, उसी दिन राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन करेंगे। सरयू प्रोजेक्ट 51 एकड़ में फैला हुई है। अमिताभ ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। 

आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन को भी निमंत्रण किया गया है। साथ ही रजनीकांत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राम चरण, दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल, सुनील लाहिरी, कंगना रनौत को भी निमंत्रण दिया गया है।

’ द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने बयान में कहा कि अयोध्या परियोजना में बच्चन का निवेश शहर की आर्थिक क्षमता और इसकी आध्यात्मिक विरासत को लेकर भरोसे को दर्शाता है। 

 

ये भी पढ़ें : Special Story : रामपुर से विश्व प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना का था अटूट रिश्ता

 

संबंधित समाचार