हरदोई: तेरवाकुल्ली चौराहे पर मिला जेवरात से भरा बैग, पुलिस ने लिया कब्जे में
मल्लावां/हरदोई। तेरवा कुल्ली चौराहे पर जेवरात व रूपये से भरा बैग एक व्यक्ति को पड़ा मिला। बैग मिलने पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। जिस पर बैग पाने वाले युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेवरात और रुपयों को कब्जे मे लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव देवीपुरवा निवासी विनोद पुत्र शिवराम रविवार की शाम को तेरवाकुल्ली चौराहे पर गए थे।
इसी बीच शाम करीब साढ़े चार बजे चौराहे के निकट उसको सड़क किनारे पड़ा एक बैग मिल गया। बैग को खोलकर देखा तो बिनोद के मुताबिक बैग मे सोने का हार समेत अन्य जेवरात व तीन हजार रूपये महिला का आधार कार्ड था। इस दौरान वंहा पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। उसने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर हल्का इंचार्ज रामलाल सोनकर मौके पर पहुंचकर जेवरात वाले बैग को कब्जे मे लेकर कोतवाली लाए है। आरोप है कि बैग को कब्जे मे लेते समय ग्रामीणों ने जेवरात की वीडिओ बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने वीडिओ नही बनाने दिया। हल्का इंचार्ज ने बताया कि उन्होने वीडिओ बनाया है। आधारकार्ड नही मिला है। महिला की तलाश की जा रही है।
