पीलीभीत: लापरवाही पर सदर तहसील के राजस्व लिपिक पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सदर तहसील के एक एक राजस्व लिपिक पर कार्रवाई की गई है। डीएम ने एडीएम वित्त को राजस्व लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं।

प्रदेश सरकार आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को लेकर खासा गंभीर है। समय-समय शासन द्वारा अधिकारियों को आने वाले शिकायतों को नियत समय पर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद इसमें लापरवाही बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला सदर तहसील का उजागर हुआ है।

सदर तहसील के राजस्व लिपिक मेराज अहमद की लापरवाही से संदर्भ  डिफालटर की सूची में आ गया। इधर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जब इसकी समीक्षा की तो राजस्व लिपिक की लापरवाही उजागर हुई। इस पर डीएम ने एडीएम वित्त राम सिंह गौतम को राजस्व लिपिक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि गांव जंगरोली निवासी इलयास का आर्थिक सहायता संबंधित एक संदर्भ लंबित था।

इसका निस्तारण 11 जनवरी तक किया जाना था। संदर्भ के निस्तारण को लेकर राजस्व लिपिक द्वारा लापरवाही बरती गई। जिससे संदर्भ डिफाल्टर सूची में पहुंच गया था। जिलाधिकारी के आदेश के बाद सदर तहसीलदार के माध्यम से राजस्व लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बाघिन पकड़ने को शासन ने दी अनुमति, सही लोकेशन मिलते ही होगा रेस्क्यू

संबंधित समाचार