बहराइच: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर श्रमिक की मौत, साइन बोर्ड लगाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के रामगांव थाना क्षेत्र में साइन बोर्ड लगाते समय एक श्रमिक की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

036

हरदी थाना क्षेत्र के गांधिला गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (40) पुत्र मोहम्मद बेचन श्रमिक था। वह अपने छोटे भाई के बबलू के साथ राम गांव थाना क्षेत्र के कठईघाट मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए साइन बोर्ड लगाने का काम करता था। सोमवार को वह बोर्ड लगा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली अज्ञात कारणों से पलट गई। जिसके नीचे मोहम्मद आरिफ दब गया। अन्य श्रमिकों की मदद से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो सभी रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

संबंधित समाचार