बरेली: सीतापुर की चीनी मिल में बॉयलर फटने से बरेली के दो मजदूरों की मौत, एक सीबीगंज के जौहरपुर और दूसरा फतेहगंज का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सीतापुर की जवाहरपुर चीनी मिल में बॉयलर फटने से बरेली के दो मजदूरों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सीतापुर रवाना हो गए।सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र की जवाहरपुर चीनी मिल में सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे सीबीगंज के जौहरपुर निवासी राजू मौर्य और फतेहगंज निवासी विनोद सिंह टैंक के निकट वेल्डिंग का काम कर रहे थे।

इसी दौरान डिस्टलरी का टैंक फट गया। धमाका इतना तेज था कि दोनों मजदूर करीब 30 फीट ऊंचाई तक उछल कर टिनशेड पर जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद खलबली मच गई और बड़ी संख्या में मजदूर इकट्ठे हो गए।

पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो वे सन्न रह गए। आनन फानन परिजन सीतापुर चले गए। जौहरपुर निवासी राजू मौर्य काफी समय से मिल में वेल्डिंग का काम करता था। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक विवाहित पुत्री व दो पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: बहादुरी के लिए सेना पदक से नवाजे गए कैप्टन कार्तिकेय, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मार गिराए थे तीन खूंखार आतंकवादियों को

संबंधित समाचार