बरेली: खातीपुरा के लिए त्रिसाप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : टनकपुर-खातीपुरा-टनकपुर त्रैसाप्ताहिक विशेष ट्रेन टनकपुर से 24 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और खातीपुरा से 25 जनवरी तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी।

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि टनकपुर से बरेली, दिल्ली, अलवर होते हुए खातीपुरा के लिए यह विशेष ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। जंक्शन, सिटी, इज्जतनगर और भोजीपुरा स्टेशन पर भी गाड़ी का ठहराव होगा। गाड़ी के संचालन से मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: प्रेमनगर में आगरा के जूता कारोबारी से पांच लाख की टप्पेबाजी, कार से तेल टपकना बताकर लिया झांसे में, फिर नकदी भरा बैग उड़ाया

संबंधित समाचार