इंडियन डेंटल एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष बने डॉ संजीव, डॉ प्रज्ञा बनी संयुक्त सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इंडियन डेंटल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की लखनऊ शाखा के अध्यक्ष डॉ संजीव श्रीवास्तव चुने गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर डॉ अश्वनी मिश्रा और डॉक्टर पंकज तनेजा को चुना गया है। नई कार्यकारिणी में डॉक्टर राजीव कुमार सिंह सचिव बनाए गए हैं वहीं संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी डॉ प्रज्ञा पांडे को मिली है। इसके अलावा डॉक्टर आंचल टंडन, डॉक्टर अंकुर धवन और डॉक्टर नौशाबा तल्हा को सहायक सचिव के पद पर चुना गया है।

IMG-20240116-WA0002

डॉक्टर कमलेश्वर सिंह, डॉ मोहित सेठ डॉक्टर आशीष कुमार खरे, डॉ प्रतीक चंद्र, डॉक्टर कौशल किशोर अग्रवाल को स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य के तौर पर चुना गया है।

इस चुनाव में कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ विजय कुमार शाक्य को चुना गया है।वही केजीएमयू के डॉक्टर रमेश भारती और डॉक्टर शाजा हामिद को कन्वीनर सीडीएच की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की साफ-सफाई, लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार