Moradabad News : मुरादाबाद टू अयोध्या...दो बसों को शहर विधायक ने किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या के लिए बस रवाना करते शहर विधायक रितेश गुप्ता

मुरादाबाद। पीतलनगरी डिपो से अयोध्या के लिए दो विशेष बसें रवाना की गई। शहर विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, डॉ अमित चौहान सहित रोडवेज अधिकारियों ने बसों को रवाना किया। कार्यवाहक प्रबंधन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे यात्री मिलेंगे। नियमित रूप बसों को बढ़ाया जाएगा। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के अनुष्ठान के लिए निगम की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्पेशल ट्रेन के इंतजार में सवा घंटे से बैठे हैं यात्री, किराया भी अधिक

 

संबंधित समाचार