सुल्तानपुर : रोड एक्सीडेंट में घायल युवक की 56 दिन बाद इलाज के दौरान मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। मजदूरी कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ठोकर मार भाग निकला। जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कालेज ले आए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।56 दिन बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विंदा का तिरवा निवासी राजेंद्र कुमार 25वर्ष परिवार के भरण पोषण के लिए गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव से मजदूरी कर बीते 19 नवंबर की शाम बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह टांडा बादा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गडौली गांव के समीप पहुंचा था कि चार पहिया वाहन ठोकर मार निकल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कालेज सुलतानपुर ले आए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया। करीब 56दिन इलाज के बाद युवक ने दम तोड दिया। युवक का शव सोमवार की देर रात जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

बताते चलें कि मृतक युवक राजेंद्र की दो पुत्रियां दिव्यांशी 4वर्ष, रियांशी 1वर्ष के ऊपर पिता का साया उठ गया। वही पत्नी रिंकी का रो रो कर बुरा हाल है। वह बार बेहोश हो जा रही है। स्थानीय लोगों परिजनो को ढाढस बंधा रहे हैं। कोतवाल प्रेम चंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -गंगासागर स्नान और दर्शन के लिए गये अमेठी निवासी की मौत

संबंधित समाचार