आगरा से अयोध्या पहुंचा 560 किलो पेठा, रामलला को होगा अर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा की पूजन विधि प्रारम्भ दिवस पर मंगलवार को यहां रामलला के लिए 56 प्रकार का 560 किलो पेठा कारसेवकपुरम पहुंचा है। पेठा प्रसिद्ध नगरी आगरा से विशेष रथ पर सज्जा के साथ यहां पहुंची पेठे की सौगात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विधि विधान के साथ अर्पित किया गया।
   
आगरा से यहां पेठा लेकर पहुंचे देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 12 सदस्यों की टोली के साथ पूजन कर यह रथ वहां से चला। विशेष रथ पर छप्पन प्रकार के पेठे सजाए गए हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के पेठे रंगबिरंगी सजीली टोकरियों में सजाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी टोली यहां मौजूद रहेगी। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि लगातार विभिन्न प्रांतों से उपहार और अन्य सौगातें रहीं हैं। उन्हें यहां कारसेवकपुरम में रखा जा रहा है, जिन्हें बाद में सूचीबद्ध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : रोडवेज बसों में राम धुन बनना बंद, शो पीस बने साउंड बॉक्स

संबंधित समाचार