बहराइच : रोडवेज बस में मृत मिला सिद्धार्थनगर का यात्री, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बलरामपुर डिपो की बस में दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रहे यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोडवेज बस के परिचालक की सूचना पर बहराइच कोतवाली नगर की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिद्धार्थ नगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया बुजुर्ग गांव निवासी राजेश चौरसिया (35) पुत्र गंगाराम दिल्ली में काम करता था। वह सोमवार को दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से बलरामपुर डिपो की बस में बैठा। शाम को रोडवेज बस दिल्ली से रवाना हुई। रोडवेज बस सुबह 3:30 बजे बहराइच बस अड्डे पर पहुंची तो राजेश चौरसिया मृत हालत में मिला। इस पर बस के परिचालक ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी। 

कोतवाली नगर के रोडवेज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे उन्होंने मृतक के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यात्री के पास मिले टिकट और अन्य कागजात से उसके परिवार के लोगों की पहचान हुई मृतक के परिवार को सूचना दी सिद्धार्थनगर से मृतक के पिता और अन्य लोग बहराइच पहुंच गए। पिता गंगाराम का कहना है कि बेटे की मौत कैसे हुई उन्हें जानकारी नहीं है, सिद्धार्थनगर उसे आना था।

पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगी जानकारी
बलरामपुर डिपो बस में एक यात्री की लाश मिली है। बस बहराइच से बलरामपुर के लिए जाती है। उसकी पहचान हो गई है लेकिन उसकी मौत कैसे हुई है या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा, यह सब पुलिस ही बता सकती है।
एआरएम, प्रेम कुमार

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : रोडवेज बसों में राम धुन बनना बंद, शो पीस बने साउंड बॉक्स

संबंधित समाचार