अयोध्या में हादसा : शीतल पेय फैक्ट्री में गिरा मजदूर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित लिम्का फैक्ट्री में कार्यरत एक मजदूर की अचानक फिसलकर गिरने से मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

बताया गया कि मूल रूप से श्रावस्ती जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र स्थित पतिजिया गांव का रहने वाला 27 वर्षीय दाऊद पुत्र अनवर अहमद यहां पूराकलंदर थाना क्षेत्र में हाईवे के बगल स्थित लिम्का फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री परिसर में ही वह पैर फिसलने के चलते गिर पड़ा। साथ ही काम कर रहे साथी मजदूर शारुख ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशुतोष प्रताप सिंह ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : लाइसेंसी पिस्टल से अचानक फायर होने से प्रबंधक व शिक्षक विधायक प्रतिनिधि घायल

संबंधित समाचार