Hamirpur News: अपराधी पुष्पेन्द्र सिंह पर हुई कार्रवाई, पुलिस व राजस्व की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में पुष्पेन्द्र सिंह पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की।

हमीरपुर में गैंगस्टर द्वारा लोगों को डरा धमकाकर भय व आतंक से अवैध तरीके से अर्जित की गई 18 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति राजस्व एवं पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जब्त की है।

हमीरपुर, सरीला, अमृत विचार। चिकासी थाना क्षेत्र के बेंदा डांडा गांव में गैंगस्टर द्वारा लोगों को डरा धमकाकर भय व आतंक से अवैध तरीके से अर्जित की गई 18 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति राजस्व एवं पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जब्त की है। इस कार्यवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

सोमवार की देर शाम नायब तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा एवं थाना चिकासी पुलिस ने बेंदा डांडा गांव जाकर गैंगस्टर एक्ट के अपराधी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रामपाल राजपूत के दो ट्रैक्टर व मकान सहित 18 लाख 11 हजार कीमत की संपत्ति जब्त कर मकान में बोर्ड चस्पा किया है। 

थानाध्यक्ष चिकासी भरत कुमार ने बताया कि पुष्पेन्द्र सिंह गैंगस्टर एक्ट के अपराधी है। वह जनता को डरा धमकाकर अवैध तरीके से धन अर्जित करता है। वह पेशेवर अपराधी है। उसके द्वारा गांव व आस पास क्षेत्र में दहशत व आतंक फैला कर धन अर्जित करते हुए जमीन ली गई है। और मकान का निर्माण कराने के साथ ही अपने व भाई के नाम ट्रैक्टर खरीदे गए हैं। वह अवैध खनन में भी संलिप्त रहा है। 

उसके विरूद्ध थाना चिकासी व थाना जरिया में गैंगस्टर एक्ट,खनिज अधिनियम, गुंडा एक्ट सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आशीष यादव का कहना है कि पुष्पेन्द्र सिंह का आपराधिक इतिहास है। उसके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष चिकासी भरत कुमार का कहना है कि कुर्की की कार्यवाही कर बोर्ड चस्पा किया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पत्नी और बेटी को तेजाब से नहलाने वाला गिरफ्तार; सात महीने बाद घर आने पर पुलिस ने पकड़ा, भेष बदलकर दिल्ली में छिपा था...

संबंधित समाचार