शादी तुमसे ही करूंगा कहकर...चिकित्सक करता रहा दुष्कर्म, जानिए आठ साल तक क्यों खामोश रही छात्रा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। चिकित्सक ने आठ साल पहले हुई दोस्ती के बाद नजदीकी बढ़ने पर शादी करने का झांसा देकर बीए पास छात्रा से दुष्कर्म किया था। रूस में पढ़ाई के बाद डिग्री मिलने पर चिकित्सक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी तो आरोपी ने रिश्ता खत्म कराने की धमकी दी और लिव इन रहने का दबाव बनाया। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।  

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कस्बा जोया निवासी एक कारोबारी की 24 वर्षीय बेटी बीए पास है। आरोप है कि साल 2016 में छात्रा की गांव नीलीखेड़ी निवासी मुजीब से दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मुजीब ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच साल 2018 में मुजीब एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए रशिया चला गया। 

आरोप है कि इस दौरान मुजीब जब भी घर आता तो शादी का करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता। लगभग एक साल पहले मुजीब एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर घर लौट आया। छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। बदनामी होने की वजह से छात्रा खामोश रही, अंजान परिजनों ने दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। 

भनक लगने पर मुजीब ने रिश्ता खत्म कराने की धमकी दी और लिव इन रिलेनशिप में साथ रहने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुजीब धमकी देकर उसका मानसिक शोषण करता है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डा. मुजीब के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि जल्दी की आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- जंक फूड खाद्य पदार्थ : उनके बारे में सुबूत क्या कहते हैं

संबंधित समाचार