Kanpur: मुकदमा दर्ज न करने पर होगी कार्रवाई, पुलिस अधिकारी रोजाना सुनेंगे जनता की समस्याएं...
कानपुर में पुलिस अधिकारी रोजाना जनता की समस्याएं सुनेंगे।
कानपुर में पुलिस अधिकारी रोजाना जनता की समस्याएं सुनेंगे। जनसुनवाई में खराब प्रदर्शन के कारण पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने नया कदम उठाया है।
कानपुर, अमृत विचार। जनसुनवाई में खराब प्रदर्शन के कारण पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने नया कदम उठाया है। अब 365 दिन पुलिस अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने सार्वजनिक अवकाश के दिन भी जनसुनवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
गणतंत्र दिवस, होली, गुड फ्राइडे, ईद, दीपावली समेत सभी अवकाश के दिनों में पीड़ित राजपत्रित पुलिस अधिकारी से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। थानों में सुनवाई न होने पर पीड़ित उच्चाधिकारियों के पास गुहार लगाते हैं। जिसके बाद मामला दर्ज किया जाता है।
वहीं कार्रवाई न होने पर लोग जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत करते हैं, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री की ओर से की जाती है। इस कारण अब सख्त योजना तैयार की है कि जिसमें अवकाश में कोई राहत नहीं मिलेगी। जो भी मुकदमा दर्ज नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के लिए हर बीट अधिकारी को वाट्सएप ग्रुप बनाकर 250 लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए बीट पुलिसकर्मी को कार्रवाई के अधिकार भी दिए गए हैं।
