सिटी लेबल फेडरेशन का करें गठन : DM barabanki 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा नव गठित किए गए शहरी स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समूहों की महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, स्वरोजगार और भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। 

समूहों की महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को अपने कार्यों और समूह बनाकर काम करने के संबंध में अवगत कराया।  जिलाधिकारी ने समूहों की महिलाओं को जिले स्तर पर अधिक से अधिक सशक्त बनाने के लिए परियोजना अधिकारी डूडा साैरभ त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तर सिटी लेबल फेडरेशन का शीघ्र गठन करें। इसके अलावा कलेक्ट्रेट, तहसील और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर समूहों के माध्यम से कैंटीन का संचालन शुरु कराएं। इसके अलावा समूहों द्वारा आरओ प्लांट लगाकर जिलेस्तर पर अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर होने वाले शासकीय वअशासकीय बैठकों में समूहोां के माध्यम से पैकेज्ड पानी की बोतल कराने के साथ दोना पत्तल की मशीन लगाकर स्वरोजगार के अवसर पैदा करें। बैठक में एडीएम अरुण कुमार, शहर मिशन प्रबंधक विकास धर दूबे, मेघा गुप्ता, अतुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -धान खरीद: लक्ष्य के सापेक्ष गोंडा में यूपीपीसीयू ने पूरी की खरीद

संबंधित समाचार