धान खरीद: लक्ष्य के सापेक्ष गोंडा में यूपीपीसीयू ने पूरी की खरीद
यूपीपीसीयू को मिला था 38 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य,खरीदा 38863 मीट्रिक टन
गोंडा, अमृत विचार। धान खरीद के लिए दिए गए लक्ष्य को खरीद एजेंसी यूपीपीसी़यू ने पूरा कर लिया है। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष इस एजेंसी ने 102 प्रतिशत धान खरीद की है। यूपीपीसीयू को 38हजार मीट्रिक टन क़धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया था। इस लक्ष्य से आगे बढ़कर एजेंसी ने 38863 मीट्रिक टन धान खरीद लिया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में धान खरीद के लिए शासन ने जनपद को 105000 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था। धान खरीदने के लिए 125 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान खरीदने की जिम्मेदारी 6 एजेंसी को दी गई है। जिसमें खाद्य विभाग, पीएसएफ, यूपीपीसीयू, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम तथा मंडी सीमित है। सभी एजेंसी को किसानों से धान खरीदने का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। अब तक जो खरीद हुई हैं,उनमें से यूपीपीसीयू ने ही लक्ष्य के मुताबिक धान की खरीद की है। आंकड़ों की माने तो जो लक्ष्य मिला था उसके सापेक्ष 102 फीसदी खरीद इस एजेंसी ने कर ली है। यूपीपीसीयू के 44 केंद्र संचालित है। इनको खरीद का लक्ष्य 38000 मीट्रिक टन दिया गया था। अब तक इस एजेंसी ने 38863 मीट्रि टन की खरीद कर ली है जो लक्ष्य से अधिक है। शेष एजेंसियां भी खरीद में डटी हुई है।
जनपद में खरीद पर गौर किया जाए तो अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 90 फीसदी खरीद हो चुकी है। धान खरीद से जुड़े अफसर का दावा है कि जल्द ही लक्ष्य के सापेक्ष खरीद हो जाएगी। फिलहाल चुनावी वर्ष को देखते हुए माना जा रहा है कि जो भी किसान सरकारी क्रय केंद्र पर अपनी उपज को लायेगा उसको केंद्र प्रभारी जरूर खरीदेंगे। हालांकि एक बार फिर खुले बाजार में धान के मूल्य में उछाल आया है जो सरकारी मूल्य के आसपास ही है। इसकी वजह से सरकारी केंद्रो पर धान की आवक कम देखी जा रही है। लेकिन सरकारी केंद्र को जो खरीदने का लक्ष्य मिला था वह उसके काफी करीब पहुंच चुके हैं। सरकार के मंशा के अनुसार खरीद जिले में हो रही है।
वर्जन -
लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में खरीद करीब-करीब हो गई है। जो लक्ष्य शासन ने जिले के एजेंसियों को खरीदने का दिया था उसके सापेक्ष 90 फ़ीसदी खरीद हो गई है सारे केंद्र खुले हुए हैं। जो किसान अपने फसल को लेकर बेचे आ रहे हैं उनके धान को खरीदा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जो लक्ष्य शासन ने दिया था उसको पूरा कर लिया जाएगा। -प्रज्ञा मिश्रा,जिला खाद्य विपणन अधिकारी
ये भी पढ़ें -मनी लॉन्ड्रिंग मामला: AAP नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित
