UP Board Exam 2024: तीसरी आंख की निगरानी में होंगे बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं... राजकीय विद्यालयों के लैब बदहाल
फतेहपुर में तीसरी आंख की निगरानी में होंगे बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं।
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं विद्यालयों में होंगी, जहां संबंधित छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इसके लिए शर्त होगी कि परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में अनिवार्य रूप से वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएं।
फतेहपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं उन्हीं विद्यालयों में होंगी, जहां संबंधित छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इसके लिए शर्त होगी कि परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में अनिवार्य रूप से वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएं। बीते वर्षों में निजी विद्यालयों में स्वकेंद्र की व्यवस्था नहीं थी और उनके केंद्र दूसरे विद्यालयों में बना दिए गए थे।
बोर्ड ने दोआबा को द्वितीय चरण में रखा है। जहां जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के प्रथम सप्ताह के मध्य प्रयोगिक परीक्षाएं कराई जानी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से कार्यक्रम एवं दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग विद्यालयों से अपलोड और प्रधानाचार्य अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
परीक्षकों के लिए कहा गया है कि वह साथ आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र आवंटित विद्यालय में अवश्य ले जाएं। परीक्षकों के नियुक्ति पत्र व उनकी तैनाती की सूची परिषद की वेबसाइट पर स्कूलों व डीआईओएस के पोर्टल पर अपलोड रहेगी।
राजकीय विद्यालयों के लैब बदहाल
बोर्ड की प्रयोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। राजकीय स्कूलों में प्रयोगशालाओं की हालत दयनीय है। ऐसा ही कुछ सवित्त विद्यालयों का भी है। जहां की प्रयोगशाला में न ही सामग्री और न ही कोई अन्य व्यवस्थाएं। बहुआ देहात के राजकीय मॉडल स्कूल, जीजीआईसी हुसेनगंज समेत अन्य छात्र-छात्राओं को प्रयोग करने की सुविधा ही नहीं है।
फाइल बनवाने तक ही सीमित
प्रायोगिक परीक्षाओं के नाम पर विद्यालय स्तर पर महज फाइल ही बनवाई जाती है। नाम न छापने की शर्त में छात्र-छात्राओं ने बताया कि पूरे वर्ष एक भी प्रैक्टिकल नहीं कराए गए हैं।
विद्यालयों की कमियों को सुधारने के लिए शासन से बजट की डिमांड की गई है। जैस ही स्वीकृत मिलती, अव्यवस्थाएं दूर की जाएंगी। इस बार प्रायोगिक परीक्षाएं स्वकेन्द्र ही होंगी।- शिवपूजन द्विवेदी, डीआईओएस
ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: बेटे ने संपति के लालच में की थी पिता की हत्या का खुलासा... आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
