पंतनगर: कोरोना संक्रमण से टीडीसी कर्मी का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम में मुख्य सहायक पद पर कार्यरत रमा शंकर तिवारी कोरोना संक्रमण से मंगलवार को निधन हो गया। एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाए जाने पर रूद्रपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चार दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज रेफर …

पंतनगर, अमृत विचार। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम में मुख्य सहायक पद पर कार्यरत रमा शंकर तिवारी कोरोना संक्रमण से मंगलवार को निधन हो गया। एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाए जाने पर रूद्रपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चार दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के राममूर्ति मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका मंगलवार देर रात निधन हो गया। बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन द्वारा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इधर टीडीसी मुख्यालय में शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्वांजलि अर्पित की गई। यहां पर महाप्रबंधक डॉ. अभय सक्सेना, डॉ. दीपक पांडेय, सीके सिंह, कमल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मिश्रा, अंगद सिंह, इंद्रावती, राम बाबू, पीके सिंह, अनीसुल रहमान, बीसी बमेठा व उदयराज सिंह आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार