लखनऊ के माल क्षेत्र में युवक को मारी गोली, मौत, आरोपियो के तलाश में दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ:  मालक्षेत्र के थावर गांव में मिठाई दुकानदार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रपाठी ने बताया कि दुबग्गा थानाक्षेत्र के लीला खेड़ा निवासी अरुण यादव थावर गांव में मिठाई व समोसे आदि की दुकान चलाते है। मृतक रुकने के लिये रोज रात को बगल के गांव सेमसी में अपने मौसा रामकुमार के यहां चले जाते थे।

रात लगभग साढ़े आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने दुकान पर बैठे अरुण यादव को गोली मार कर फरार हो गये। फायर की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा होते तबतक हमलावर फरार हो गये। अरुण यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रपाठी वएसीपी वीरेंद्र विक्रम दाल बल के साथ मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी ।

ये भी पढ़े:- एटीएस की विशेष अदालत ने आईएसआई एजेंट को सुनाई छह साल की सजा

संबंधित समाचार