अयोध्या : रामपथ पर लगे मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंघल के कटआउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पूजन से पूर्व अयोध्या धाम के रामपथ पर राम मंदिर आन्दोलन के नायक विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के कटआउट लगाए जा रहे हैं। अशोक सिंघल फाऊंडेशन की ओर से रामपथ पर यह बड़े कट आऊट लगाए गए हैं। इनमें अशोक सिंघल का सफेद धोती कुर्ता और गले में गमछा डाले और हाथ जोड़े नमस्कार व अभिवादन की मुद्रा में चित्र है। ऊपर फाऊंडेशन का लोगो और नीचे सभी रामभक्तों का हार्दिक स्वागत लिखा है। 

विहिप के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि इस तरह के 100 से अधिक कट आऊट लगाए जा रहे। मंदिर आन्दोलन के नायक कहलाने वाले अशोक सिंघल के कटआउट के जरिए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें -रामोत्सव-2024: आगन्तुकों की सेवा के लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की टेंट सिटी तैयार, प्रतिदिन बन रहा 2000 लोगों का भोजन

संबंधित समाचार