हल्द्वानी: एक किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को करीब एक किग्रा चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस व एसओजी टीम मुखबिर की सूचना के बाद गस्त कर रहे थे। इसी बीच हैड़ाखान मार्ग पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो पुलिस का संदेह शक में बदल गया। तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो पचास ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने खुद को खनस्यूं निवासी यशपाल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
