Kanpur News: बुजुर्ग शिक्षिका हत्याकांड में खुलासा; किराएदार के बेटे ने ही दिया था घटना को अंजाम...
कानपुर में बुजुर्ग शिक्षिका हत्याकांड में खुलासा हुआ है।
कानपुर में बुजुर्ग शिक्षिका हत्याकांड में खुलासा हुआ है। किराएदार के बेटे ने ही घटना को अंजाम दिया था।
कानपुर, अमृत विचार। नौ जनवरी को रायपुरवा थानाक्षेत्र में छब्बालाल के हाते में हुए बुजुर्ग शिक्षिका मंजू वर्मा के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पकड़े गए हत्यारोपी पड़ोसी धर्मेंद्र वर्मा ने पिता वीरेंद्र से शिक्षिका के अवैध संबंधों के विरोध पर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद शिक्षिका को मोबाइल चोरी करने के बाद से पुलिस नंबर को ट्रेज कर रही थी। जिसके आधार पर उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि धर्मेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि रात दो बजे के आसपास उसकी आंख खुली तो वह बाहर गया देखा कि मंजू वर्मा का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गया तो मंजू सो रही थी।
बताया कि उसने पहले मुंह पर पेपर रखकर दबा दिया जिससे उसकी सांसे थम गईं। इसके बाद वही पेपर रखकर आग लगा दी। बताया कि सर्दी होने की वजह से हाते में रहने वाले लोग कुछ भी जान नहीं पाए। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
डीसीपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी धर्मेन्द्र कुमार वर्मा मंजू का मोबाइल लेकर गया था। पुलिस को मौके पर पहुंचने पर राख और हड्डियां मिली थीं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की थीं।
डीसीपी ने बताया कि मंजू का मोबाइल सर्विलांस पर लिया गया तो ईएमआई रन कराने पर दूसरा नंबर चलता मिल गया। पुलिस ने मोबाइल इस्तेमाल करने वाले को पकड़ा तो उसने जानकारी मिली कि धर्मेन्द्र इस मोबाइल को दो दिन पहले 200 रुपये का बेच गया था।
इसके बाद पुलिस की टीम ने धर्मेन्द्र की तलाश की तो वह तीन दिन से घंटाघर के पास होटल में रहता मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा हत्याकांड खुलकर सामने आया।
अवैध संबंध थे इसलिए मार दिया
खुलासे के दौरान धर्मेन्द्र ने बताया कि वह और उसका भाई भीलवाड़ा में नौकरी करता था। दीपावली में वह कानपुर आया था। उसके बाद से वापस नहीं गया। उसने बताया कि उसके पिता वीरेन्द्र प्रसाद वर्मा पल्लेदार हैं। उनके बुजुर्ग शिक्षिका मंजू वर्मा से अवैध संबंध थे।
वह जितना कमाते थे मंजू को दे देते थे, इसी वजह से उसका और पिता का विवाद होता था। नाली के पानी को लेकर मंजू बहुत परेशान करती थी। इसी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दरवाजे में कुंडी लगाकर फरार हो गया था।
