संभल : पुलिस चौकी पहुंची महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी...जानिए फिर क्या हुआ?
घंटों चली पंचायत, परिजनों ने भी महिला को समझाया लेकिन नहीं मानी
संभल/रजपुरा/अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र से प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहित महिला कैला देवी थाना क्षेत्र की सौंधन पुलिस चौकी पहुंच गई। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। घंटों तक पुलिस चौकी में ही पंचायत चलती रही लेकिन नतीजा कोई सामने नहीं आया। चौकी पुलिस ने महिला और प्रेमी को रजपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी। शादी को डेढ़ वर्ष बीत गया लेकिन महिला ने प्रेमी से संपर्क बनाए रखा। चोरी छुपे दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। बुधवार को देर रात महिला ससुराल से प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब वह प्रेमी के साथ कैला देवी थाना क्षेत्र अंतर्गत सौंधन पुलिस चौकी पहुंच गई। वहां प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी।
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर महिला का पति और परिजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए। महिला के परिजनों ने भी पति के साथ रहने की बात कही लेकिन वह प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी रही। घंटों तक मामले को लेकर पंचायत चलती रही। शाम तक मामले में कोई नतीजा नहीं निकल सका।
ये भी पढे़ं : कांग्रेस पार्टी के कुछ लोगों को राम, सनातन और हिन्दू से चिढ़ : आचार्य प्रमोद संभल
