हरदोई में स्कूल गईं 9 वीं की दो छात्राएं लापता, पुलिस को दी तहरीर - सीसीटीवी फुटेज में दिखी तस्वीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शहर के आर्य कन्या पाठशाला में पढ़ने वाली 9 वीं की दो छात्राएं सुबह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन उसके बाद वापस नहीं पहुंची। उनकी तलाश करने के दौरान वहीं कालेज के पास एक समोसे की दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों वहां से समोसे खरीदने के बाद वहां से जाती हुई देखी गई है।

बताया गया है कि शहर मोहल्ला गिप्सन गंज निवासी आशुतोष शुक्ला की शिवांगी शुक्ला और बावन चुंगी की स्नेहा गुप्ता दोनों आर्य कन्या पाठशाला बड़ा चौराहा में 9 वीं की छात्रा है। गुरुवार की सुबह दोनों परीक्षा देने के लिए अपने-अपने घरों से निकली, लेकिन छुट्टी के काफी देर बाद भी दोनों घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। कालेज के सामने गली में एक समोसे की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों छात्राए वहां सामने से हो कर जा रहीं हैं। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय ने बताया कि गुमशुदगी की तहरीर आई है,उसी को ले गहराई से छानबीन की जा रही है। उधर दोनों छात्राओं के घर वाले किसी अनहोनी को ले कर काफी घबराए हुए हैं।

ये भी पढ़ें -आस्था : प्रतापगढ़ में श्रीराम चरणपादुका के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं सैलाब, बरसाए पुष्प

संबंधित समाचार