सुलतानपुर: अयोध्या को निकली वाराणसी की स्केटर सोनी चौरसिया का शहर में जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

228 किमी स्केटिंग करते हुए रामनगरी जा रही सोनी, आज सुबह आठ बजे अयोध्या को होंगी रवाना

सुलतानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद लोग अपने-अपने तरीके से रामलला के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब वाराणसी की स्केटर सोनी चौरसिया अयोध्या के लिए निकल पड़ी हैं। वह कड़ाके की ठंड के बीच स्केटिंग करते हुए गुरुवार की शाम जिले में पहुंची। 

पयागीपुर में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके ऊपर फूल बरसाए गए। रात भर शहर के एक होटल में विश्राम के बाद शुक्रवार की सुबह आठ बजे वे अपने दल के साथ अयोध्या को रवाना होंगी। सोनी चौरसिया काशी से अयोध्या का 228 किलोमीटर का सफर चार दिनों में पूरा करेंगी। 

बताया कि बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर काशी से निकली हैं। रास्ते भर में उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है।  स्केटर सोनी चौरसिया ने बताया कि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण के बाद उन्होंने अपने खेल यानी स्केटिंग को चुनते हुए काशी से अयोध्या जाने का निर्णय लिया। 

पयागीपुर में स्वागत करने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, समाजसेवी राकेश सिंह पालीवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख बल्दीराय शिव कुमार सिंह, समाजसेवी टिल्लू सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: मंत्री राजभर का पलटवार- राहुल को बाल की खाल खींचने की आदत

संबंधित समाचार