हरदोई : रामभद्राचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बसपा नेता गिरफ्तार
हरदोई, अमृत विचार। रामभद्राचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना बसपा नेता को भारी पड़ गया। बताते चलें कि बसपा नेता सर्वेश जनसेवा ने रामभद्राचार्य को लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी को लेकर लोगों ने काफी आक्रोश जताया। कई हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्यवाही की मांग की। कुछ ही समय में मामला जंगल की आग की तरह फैल गया।
प्रकरण पुलिस के संज्ञान में पहुंचने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चले कि सर्वेश पूर्व में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। कई शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े सर्वेश विभिन्न राजनैतिक दलों की परिक्रमा भी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें -मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय का हुआ शुभारंभ
