बाराबंकी में संजय सेतु को खतरा, धंसने की आशंका - शुरू हुआ मरम्मत का कार्य
रामनगर/ बाराबंकी,अमृत विचार। लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के संजय सेतु पर क्षतिग्रस्त ज्वाइंटरों का मरम्मती कार्य के चलते दिन भर कछुए की तरह ट्रैफिक रेंगता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व पुल के ज्वाइंटों को सही किया गया था। यदि संबंधित विभागीय अधिकारियों ने गुणवत्ता परक ढंग से मरम्मत कार्य करवाया होता। तो पुनः इतनी जल्द एप्रोचों में दरारें आना सम्भव नहीं था। हालांकि जानकारों का कहना है कि जब इस संजय सेतु का निर्माण हुआ था। तब इस पर ट्रैफिक और गाड़ियों की संख्या न के बराबर थी। लेकिन वर्तमान में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन इस पुल से गुजरते है। आए दिन इसके ज्वाइंटरों पर पड़ रही दरार बता रही है कि अकेले पुल पर कितना भार है। इसी भार के चलते 6 से 8 महीने में सेतु का कोई न कोई ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त हो जाता है। यदि समय रहते नया पुल नहीं बनाया गया तो किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ेगा।
सजी गांव की चौपाल
मोहम्मदपुर स्थित देवदास बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार को एक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए शिविर लगाकर दवाई दी गई। महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरधर गोपाल ने लाभार्थियों को आवास योजना किसान सम्मन निधि के प्रमाण पत्र वितरित किए। एएनएम नीलम यादव वी डॉक्टर प्रभात कुमार ने मरीजों की जांच की इस अवसर पर सीडीपीओ रंजन सिंह सुपरवाइजर निशा वर्मा रामवती राम नारायण कमलेश कुमार दीपू निगम अर्जुन लाल रूबी नरगिस बानो रवि शुक्ला गीता देवी अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे। शिक्षा विष्णु कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गोवंश की सुरक्षा में जुटी पुलिस
प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर कोई उपद्रव व हादसा न हो इसको लेकर पुलिस गोवंश की सुरक्षा में जुट गई है। एसपी के आदेश पर सभी थानों के प्रभारियों ने गुरूवार को अपने-अपने क्षेत्र के गौशालाओं का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात संविदा कर्मियों को किसी भी हाल में गोवंश को गौशालाओं से बाहर न निकलने देने की हिदायत दी। वहीं घुमंतू जातियों के लोगों द्वारा गाेवंश पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस हाईवे पर गोवंश के आने से होने वाले हादसे व गोवध पर अंकुश लगाने को लेकर गोवंश की सुरक्षा व संरक्षित करने में जुटी है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : रामभद्राचार्य के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर बसपा नेता गिरफ्तार
