संपूर्ण भागीदारी यात्रा में गरजे बाबू सिंह, कहा - कम संख्या वाले कर रहे देश में राज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुठौंद से माधौगढ़ जालौन होते हुए उरई आई यात्रा हुआ स्वागत

उरई, जालौन , अमृत विचार। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा संपूर्ण भागीदारी यात्रा लेकर जिले में आए तो उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत किया। यहां पर उन्होंने कहा कि हमारे आपके वोटों के बलबूते कम संख्या वाले लोग देश में राज कर रहे है। वोट डालते समय आप लोगों को यह बात ध्यान में रखनी होगी। उन्होंने हर समाज की संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा प्रदेश में हर गरीब मजदूर किसान को हर विभाग में हिस्सेदारी मिलना बहुत जरूरी है। कहा कि वोट देते वक्त कोई दारू में बिक जाता है तो कोई राशन में बिक जाता है। वह भाजपा पर हमलावर नजर आए। बोले गरीब मजदूर किसानों का जो हिस्सा है वह उन्हें नहीं मिल रहा। राशन, गैस सिलेंडर देकर वोट खरीदा जा रहा है। उन्होंने वोट की ताकत का भी जिक्र किया।. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी बात में कहा जिस दिन जनता अपने वोट की ताकत जान जाएगी उस दिन अपने मन का राजा बना लेगी। वह दिन ऐसा होगा जो जनता चाहेगी वो पूरे प्रदेश में होगा। 

मंडल अध्यक्ष पूर्व जेडीसी चेयरमैन मूलशरण कुशवाहा ने कहा कि समय जागरुकता का है। जब तक आप सभी जागरुक नहीं होगे आपके वोट का दुरुपयोग होता रहेगा। संपूर्ण भागीदारी यात्रा जनपद की सीमा में कुठौंद पहुंची। इसके बाद ईंटो, गोहन, चितौरा, माधौगढ़, बंगरा, औरेखी, होते हुए जालौन पहुंची। इसके बाद  उरई पहुंची। यात्रा में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संतोष लोधी राष्ट्रीय महासचिव लाखन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुरु बच्चन सिंह प्रदेश महासचिव रामदीन निषाद राष्ट्रीय सचिव हरपाल प्रजापति,राष्ट्रीय संगठन मंत्री पटेल विजय नारायण वर्मा साथ चल रहे थे। यात्रा जहां पहुंची वहां पर स्वागत हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी, मोहन सिंह कुशवाहा, एडवोकेट बृजमोहन कुशवाहा, एडवोकेट महाराज सिंह कुशवाहा आदि ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : 25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

संबंधित समाचार