अयोध्या: आज रामनगरी आएंगे सीएम योगी, जानिये पल पल के कार्यक्रम की समयसारणी...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  सीएम योगी आज शुक्रवार को रामनगरी में होंगे। आइये आपको उनके पल पल के कार्यक्रम की अपडेट बताते हैं। शुक्रवार को सीएम योगी सबसे पहले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का जायजा लेंगे। जिसके बाद वो लगभग 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे। सीएम का हेलीकॉप्टर आज करीब 11.10 पर राम कथा पार्क पर लैंड करेगा। जिसके बाद सीएम यगी हनुमानगढ़ी जाकर भगवान हनुमान का दर्शन पूजन करेंगे। जिसके बाद सीएम योगी रामलला के पास जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे। सीएम योगी रामलला के परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जायजा लेंगे। दोपहर करीब 12:00 बजे राम लला की आरती में भी सीएम योगी शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त नगर निगम के द्वारा बनाई जा रही हनुमान गुफा पर टेंट सिटी का सीएम अवलोकन करेंगे। ये टेंट सिटी साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से स्थापित की गई है। वहीं सीएम योगी उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ग्रीन फील्ड टाउनशिप का भी जाएजा लेंगे। जिसके बाद सीएम 1:20 पर पर्यटन विभाग की तरफ से बनाई जा रही ट्रेन सिटी का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:30 सरयु में सोलर बोट का सीएम योगी शुभारंभ करेंगे। ये शुभारंभ सरयु के कच्चा घाट पर होगा। दोपहर करीब 1:40 पर सरयू अतिथि में सीएम योगी पहुंचेंगे। दोपहर 2.15 पर राम कथा संग्रहालय पहुंचकर सीएम योगी प्राण प्रतिष्ठा के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके बाद सीएम संतों से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी और सुरक्षा की सीएम योगी आज बड़ी बैठक करेंगे। जिसके बाद सीएम योगी शाम के 4:05 पर अयोध्या से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: रामलला की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हुआ 'धमाका'!, रामभक्त इसकी डीपी लगाने में जुटे, आप भी करिये प्रभु के दर्शन!

संबंधित समाचार