अयोध्या: अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहला-फुसलाकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण में किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बीकापुर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को बहला-फुसलाकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रकरण में किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है। बीकापुर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में दुष्कर्म की शिकार किशोरी की मां का कहना है कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। गांव के रहने वाले युवक चंद्रभान ने 26 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे उसकी पुत्री को फोन करके कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बुलाया।

उसकी पुत्री जब खजुरहट बाजार पहुंची तो वहां पहले से मौजूद चंद्रभान तथा उसका साथी दोनों ने उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। रास्ते में चन्द्रभान ने अपने साथी को उतार दिया और उसकी पुत्री को लेकर लखनऊ चला गया। लखनऊ में चंद्रभान उसकी पुत्री को अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन 27 सितंबर को रोडवेज बस से वापस लेकर सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार क्षेत्र में छोड़ दिया और अपना गायब हो गया। बीकापुर कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।

संबंधित समाचार