कासगंज: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों में आक्रोश
DEMO IMAGE
कासगंज, अमृत विचार: पटियाली क्षेत्र के गांव की प्रसूता ने प्रसव के बाद दम तोड़ दिया है। दो दिन पहले उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था। तबसे उसकी बिगड़ी हुई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। परिजनों में आक्रोश है। हांलांकि परिजनों ने कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी है , लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटियाली तहसील क्षेत्र के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव चकरपुर निवासी अखिलेश की 23 वर्ष की पत्नी आशा की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी। उसका मायका नोएडा में था। वह प्रसूता थी। बुधवार को प्रसूता को प्रसव पीड़ा हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली में भर्ती कराया।
जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। जसे रेफर कर दिया गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में प्रसूता ने मृत बच्चों को जन्म दिया था। फिर प्रसूता को परिजन उसे घर ले गए। यहां उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे काफी तकलीफ हुई। फिर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया।
इस तरह जच्चा बच्चा दोनों की जान चली गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों में आक्रोश है कि प्रसूता की सही ढंग से देखरेख नहीं कराई गई, हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रसूता की मौत की जानकारी मिली थी। उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। उसकी हालत बिगड़ने से प्रथम दृष्टया उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है। कोई तैयारी मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे--- बृजभान सिंह, इंस्पेक्टर सिकंदरपुर वैश्य।
मेरी पत्नी प्रसूता थी। प्रसव के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अच्छे ढंग से देखरेख की नहीं हुई, जिससे उसकी मौत हो गई है। अभी हमारा किसी पर कोई आरोप नहीं है--- अखिलेश कुमार, मृतका का पति।
यह भी पढ़ें- कासगंज: भाजपा एमएलसी ने मंदिर में पहुंचकर की सफाई, भव्य कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
