आजमगढ़ पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े पांच लोगों को किया गिरफ्तार, 50 लाख रुपए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने हवाला कारोबार से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लाख रुपए नकद बरामद किये। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने शुक्रवार को बताया कि यह सभी हवाला से जुड़े कारोबारी कूट रचित आधार कार्ड के जरिये का हवाला कारोबार करते थे।

उन्होंने बताया कि मुबारकपुर के थाना प्रभारी राजेश कुमार व उप निरीक्षक तुलसी प्रसाद अपनी पुलिस टीम के साथ साथियों अंडरपास के पास चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर बम्हौर अंडरपास के पास उक्त वाहन का इंतजार करने लगे।

इस दौरान चार पहिया वाहन कार से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे थे कि पुलिस ने उनका पीछा कर के कुछ दूर पर पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों में मुहम्मद अंजर पुत्र अफजाल अहमद, व मुहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इरफ़ान निवासी ककरहटा थाना कोतवाली आज़मगढ़ के पास से 50 लाख रूपया नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ मे पता चला कि बरामद रुपये अब्दुल मन्नान इसी गांव के नजीब अख्तर को देने के लिए ले जाया जा रहा था। अंजर और आसिफ की निशानदेही पर उक्त अन्य तीनों लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से यह पता चला कि उक्त सभी लोग सामूहिक रूप से हवाला का काम करते हैं।

हवाला के रुपये आज़मगढ़ सहित गोरखपुर, बहराइच, देवरिया, अयोध्या, मऊ, जौनपुर सहित विभिन्न जनपदों में लेनदेन करते हैं। आफताब की विदेश में जान पहचान है, आज़मगढ़ में मुख्य रूप से मुजीब, आफताब अहमद हवाला कारोबारियों के सरगना हैं। इनके पास से बरामद नगदी के अलावा फर्जी आधार कार्ड, चार पहिया वाहन के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: लापता उद्योगपति को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, इस वजह से खुद ही छोड़ा था घर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता