Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवान राम के 1008 स्वरूपों के साथ निकाली पदयात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवान राम के 1008 स्वरूपों के साथ निकाली पदयात्रा।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फर्रुखाबाद में भगवान राम के 1008 स्वरूपों के साथ पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जून को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शनिवार को 1008 स्वरूपों के साथ पदयात्रा निकाली गई। स्वराज कुटीर से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के बस अड्डा, लाल सराय, घुमना, नेहरू रोड होते हुए रेलवे रोड पर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी और भाजपा नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

राम मंदिर फर्रुखाबाद 1

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम राम के विभिन्न स्वरूप है और आज पहली बार 1008 सीताराम स्वरूपों की शोभायात्रा निकल रही है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को इस समय राममय होने की जरूरत है। उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि राम किसी एक के नही राम सभी के है। जो लोग इस कार्यक्रम में भाग नही ले रहे उन्हें भी राम मय हो जाना चाहिए। शोभायात्रा में चल रहे स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारी गई। जगह-जगह भगवान राम के स्वरूपों का पूजन किया  गया।

इस मौके पर संघ के नेता जितेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले ही फर्रुखाबाद राम में हो गया है।  जिले की सड़कों पर राम ही राम नजर आ रहे है। शोभायात्रा में कही बनवासी राम, तो कहीं राजा राम, तो कहीं सीता राम नजर आ रहे थे। भयंकर शीतलहर में निकाली गई पद को देखने के लिए छतों और सड़कों पर भारी भीड़ रही।

पदयात्रा में डीएस राठौर, भूदेव सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के अलावा हजारों लोगों ने भाग लिया। मेला राम नगरिया से आकर संत महात्माओं ने भी भगवान राम के 1008 स्वरूपों के दर्शन किये।

ये भी पढ़ें- रामलला उत्सव पर अयोध्या रवाना हुई ई-सिटी बसें; शहर में यात्री परेशान; 26 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत...

संबंधित समाचार