अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने 108.7 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ,एएनटीएफ व एसओजी की टीम ने रामपुर यूपी से लमगड़ा क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे 108.7 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब दस लाख अस्सी हजार रुपये आंकी गई है। 

मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए  लमगड़ा पुलिस ,एएनटीएफ व एसओजी की टीम चेकिंग अभियान पर थी। अभियान के दौरान लमगड़ा के चौकी मोरनौला से लगभग 200 मीटर दूर बाइक संख्या यूपी-25 बीयू-0265 को चेकिंग के लिए रोका गया तो बाइक के टूल बॉक्स के अंदर दिपाकर लाई जा रही 108.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने बाइक सवार जाफर अली (42) पुत्र रहमत अली, निवासी जौरासी, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, यूपी को हिरासत में ले लिया। एसएसपी पींचा ले बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि तस्करी में प्रयुक्त बाइक को  सीज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के साथ नशे के कारोबार में लिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की संपत्ति की जांच भी की जाएगी व अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क किए जाने के साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। एसएसपी ने इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील सिंह धानिक, सौरभ कुमार भारती, नारायण जोशी, राजेश भट्ट, राकेश, केशव भौत, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार