हल्द्वानी: 24 जनवरी को होगी रेलवे बनाम बनभूलपुरा मामले में सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे बनाम बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में सुनवाई आगामी 24 जनवरी 2024 को सुनवाई होनी है।

बता दें कि इस मामले में आखिरी सुनवाई की तारीख 7 अगस्त 2023 थी जिसपर उस तारीख को सुनवाई नहीं हो पाई थी। तभी से इस मामले में सुनवाई की तारीखों को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था।

अब मामले में सुनवाई की तारीख़ निर्धारित हो गई है तो बनभूलपुरा इलाके में लोगों के दिलों की धड़कन तेज़ हो गई है। उल्लेखनीय है कि ये मामला करीब 50 हज़ार की आबादी से जुड़ा है इसलिए भी इस मामले में लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

संबंधित समाचार