दुनिया के नक्शे पर पाकिस्तान को रहने का अधिकार नहीं, बोले डॉ .प्रवीण भाई तोगड़िया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह से की मुलाकात

कुण्डा प्रतापगढ़ अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा.प्रवीण भाई तोगड़िया शनिवार की शाम भदरी कोठी पहुंचे। उन्होंनें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व हिंदुत्व को लेकर चर्चा की।

कहा कि जिस तरह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुनिया के नक्शे पर फिलिस्तीन को रहने का कोई अधिकार नही है,उसी तरह हमें यही कहना चाहिए कि पाकिस्तान को भी जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। मणिपुर समेत देश के अलग- अलग हिस्सों में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी चर्चा हुई। 

इस पर डा.प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि उन्होंने हिंदू हेल्पलाइन का गठन किया है, जो पूरे देश में हिंदुओं के लिए काम कर रहा है। जिसमें करीब 10 हजार से अधिक चिकित्सक जुड़ चुके हैं जो प्रतिदिन एक हिंदू का निःशुल्क उपचार करते है। इसके अलावा हिंदू हेल्पलाइन, हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार की निःशुल्क लड़ाई लड़ता है। 

गरीबों को मुफ्त में अनाज समेत कई सुविधाएं मुहैया करायी गई है। राजा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू एक रहें, गैर जाति धर्म में कार्य करने व उनकी मदद के लिए आगे न बढ़े, हिंदुत्व को बढ़ाने में मदद करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज लोग एक जुट हो रहे है अगर पहले हुए होते तो हम लोगों को न्यायालय का दरवाजा न खटखटाना पड़ता। मंदिर बहुत पहले बनकर तैयार हो गया होता। 

इसके बाद तोगड़िया बाबूगंज स्थित कार्यकर्ता राम प्रकाश गुप्ता के घर पहुंकचर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान  काशी प्रांत के उपाध्यक्ष मिश्री लाल विश्वकर्मा, मंत्री सुधीर शुक्ल, पूर्व संगठन मंत्री मनोज मिश्र, राजेश साहू, विजय मिश्र, मुकेश पांडेय, दिलीप दबूे,गया प्रजापति, गोपाल श्रीवास्तव,राम मिलन समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रामलला प्राण प्रतिष्ठा: अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, कहा- हमारा सौभाग्य है कि हमें ईश्वर ने सद्बुद्धि दी

संबंधित समाचार